मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के सांगोला तहसील के हातिद गांव में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दिया है। मृतक दंपत्ति की पहचान वामन महादेव घाडगे (62) और अनीता वामन घाडगे (55) के रुप में की गई है। इस घटना की छानबीन सांगोला तहसील पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वामन महादेव घाडगे और उनकी पत्नी अनीता सोमवार को दोपहर में घर में अकेले थे। इन दोनों ने दोपहर में ही अपने घर पर लोहे के एंगल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को देर रात जब वामन का बेटा घर पर आया तो उसने खिडक़ी से ही अपने वृद्ध माता-पिता को फांसी से लटकते देखा और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक दंपत्ति का सांगोला ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना की छानबीन जारी है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि चार साल पहले, वामन घाडगे के बड़े बेटे आकाश की बेंगलुरु में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद, वामन और अनीता घाडगे दोनों बहुत उदास रहते थे। बेटे की असामयिक मृत्यु का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सके और उसकी याद में लगातार रोते रहते थे। संभावना जताई जा रही है कि बेटे के वियोग में ही वामन और उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर लिया , हालांकि मामले की छानबीन हर ऐंगल से जारी है।
You may also like

IND vs SA 1st Test: Jasprit Bumrah खास रिकॉर्ड बनाने से 4 विकेट दूर,छोड़ देंगे मोहम्मद शमी को पीछे

कौन से धर्मˈ के लोग सबसे ज़्यादा गालियाँ देते हैं? इसे पढ़ने के बाद बदल जाएगी आपकी सोच﹒

प्रधानमंत्री मोदी के भूटान दौरे का दूसरा दिन : चतुर्थ नरेश से मिलेंगे, समारोह में भाग लेंगे

UPSC CSE Mains 2025: रिजल्ट जारी, 2736 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

श्वेता शर्मा का नया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल




