
पटना। पटना उच्च न्यायालय को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया हैं। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय कालेजियम की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए न्यायाधीश पी.बी. बजनथ्री को पटना उच्च न्यायालय का नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। वे 27 अगस्त 2025 से कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व संभाल रहे थे।
इस नियुक्ति के बाद बजनथ्री पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद से ही जस्टिस बजनथ्री कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। जस्टिस पी.बी. बजनथ्री का जन्म 23 अक्टूबर 1963 को कर्नाटक में हुआ।
You may also like
आज का मौसम- बिहार, मध्य प्रदेश सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट!,
5% ब्याज पर 3 लाख रुपये तक का लोन, इन लोगों के लिए है मोदी सरकार का बड़ा तोहफा!,
पर्दे के पीछे रहकर राजद को बदलने वाला शख्स! कौन है जो दे रहा है तेजस्वी की राजनीति को धार?,
असमिया गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए गुवाहाटी भेजा गया
'मेरी बीवी से रोमांस कर!' बंधक बनाकर युवक के नाखून उखाड़े, प्राइवेट पार्ट में घोंपी स्टेपलर की 26 पिन!,