भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार काे बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। वे दरभंगा में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पटना जिले के फतुहा विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार सुबह 9:45 बजे भोपाल से दरभंगा (बिहार) के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.15 बजे दरभंगा से फोकचाहा जिला मधुबनी पहुंचेंगे। सुबह 11.45 बजे मधुबनी जिले की फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के फोकचाहा में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 02.00 बजे पटना जिले की फतुहा विधानसभा के सूर्य मंदिर बैरिया से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। शाम 5.20 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे राजधानी के लाल परेड मैदान पहुंचकर सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
You may also like

भारतीय टीम बनी चैंपियन, महिला वनडे वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया

विश्व चैंपियन बनी भारतीय टीम, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया

OMG: टीम इंडिया बनी 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी

गुनाः एम्बुलेंस पंचर होने से अस्पताल पहुंचने में देरी, मरीज की मौत




