मुंबई। महाराष्ट्र के दक्षिण मुंबई के कफ परेड स्थित मच्छीमार नगर में सोमवार को सुबह एक चॉल में आग से एक 15 वर्षीय लडक़े की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंबई फायर ब्रिगेड के जवानों ने एक घंटे के भीतर आग बुझा दी, लेकिन इस घटना से इलाके में हडक़ंप मच गया। मुंबई नगर निगम के आपातकालीन प्रबंधन अधिकारी ने आज बताया कि आगजनी की यह घटना आज सुबह कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग, मच्छीमार नगर स्थित एक चॉल में अचानक आग लग जाने से हडक़ंप मच गया। आग इलेक्ट्रिक वाहनों की तीन बैटरियों, बिजली के कनेक्शन, तारों और घरेलू सामानों तक फैल गई। आग की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी, स्थानीय पुलिस और बेस्ट के जवान तुरंत मौके पर पहुँच गए। बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और चार लोगों को आग से निकालकर सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन 15 वर्षीय यश खोत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना में घायल हुए लोगों में देवेंद्र चौधरी (30) की हालत गंभीर है और उसका गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है। जबकि विराज खोत (13) और संग्राम कुरने (25) की हालत स्थिर बताई जा रही है। आग बुझाने के बाद, फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक संदेह है कि आग इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों से लगी होगी।
You may also like
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन
किशोर पर आया दो बच्चों की माँ का दिल, फ़िर` हुआ कुछ ऐसा कि कहना पड़ा प्यार सचमुच अंधा होता है…
भारत में चांदी की कमी: वैश्विक बाजार पर प्रभाव
Muhurat Trading 2025: शेयर बाजार बंद, कुछ राज्यों में बैंक में छुट्टी, यहां देखिए आज आपके यहां बैंक खुला है या बंद
रोज़ के खाने में छुपा है ज़हर. खोखला बना देता` है एल्युमिनियम बर्तनों में पका खाना. जानिए किस धातु के बर्तन में पकाना है सबसे सेहतमंद