
भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को देवास जिले के हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।
तिरंगा यात्रा के साथ बजरंग चौराहा से कलश यात्रा का भी शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा हाटपीपल्या मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रथ में सवार थे। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की।
You may also like
आज का धनु राशिफल, 30 मई 2025 : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, धन प्राप्ति की संभावना
आज का वृश्चिक राशिफल, 30 मई 2025 : आज आपका दिन शुभ रहेगा, लाभ की संभावना है
आज का मकर राशि का राशिफल 30 मई 2025 : किसी भी तरह के कड़वे वचन बोलने से बचें
आज का तुला राशिफल, 30 मई 2025 : व्यापार में लेन-देन के प्रति सतर्क रहें, पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा
आज का कन्या राशिफल, 30 मई 2025 : आमदनी में होगी बढ़ोतरी, बिजनेस में रुका हुआ धन मिलेगा वापस