भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव आज बुधवार काे बिहार जाऐंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ यादव कटोरिया, नाथनगर और आलमनगर विधानसभा क्षेत्राें में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 8 बजे भोपाल के अटल पथ जाएंगे। यहां रन फॉर साइबर अवेयरनेस साइबर अपराध/सुरक्षा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 08:50 बजे भोपाल से पटना (बिहार) के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे बांका जिले के हाई स्कूल मैदान कटोरिया में जनसभा, दोपहर 12:50 बजे भागलपुर के नाथनगर विधानसभा के जगदीशपुर हाईस्कूल मैदान में जनसभा, 02.20 बजे मधेपुरा के आलमनगर के बीआरसी खेल मैदान मध्य विद्यालय पुरैनी आलमनगर में जनसभा और 03:10 बजे आलमनगर से पटना-भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद शाम 05:50 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। यहां मुख्यमंत्री निवास में रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।
You may also like
 - भारत को करना होगा प्रलयकारी हाइड्रोन बम का परीक्षण... अमेरिका 33 साल बाद करने जा रहा न्यूक्लियर टेस्ट, दिल्ली के लिए मौका?
 - बच्चेˈ को ताना मारते रहने पर क्या होता है? पैरेंटिंग कोच ने बताया पैरेंट्स की इस आदत प्रभाव﹒
 - Video: लड़के के था कान में दर्द, जब डॉक्टर ने किया चेक तो जो मिला उसे देख उड़ गए होश, वीडियो वायरल
 - तालिबान के सबसे बड़े दुश्मन को पाल रहा पाकिस्तान, पेशावर में मारा गया ISIS का टॉप कमांडर, मुनीर की खुली पोल
 - अमेरिकी की Donald Trump सरकार ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम, प्रवासी श्रमिकों पर पड़ेगा प्रभाव





