Next Story
Newszop

जयपुर में सोने की चमक पड़ी फीकी! सोने में 800 तो चांदी 200 रूपए लुढ़की, जानिए क्या है आज के ताजा भाव

Send Push

कल सोने और चांदी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों में गिरावट के बावजूद इनके दाम अपने उच्चतम स्तर पर हैं। कल चांदी ने लंबी छलांग लगाई थी, जिससे इसके दाम एक बार फिर एक लाख से ऊपर चले गए हैं। सर्राफा व्यापारी पूरनमल सोनी ने बताया कि सोना और चांदी दोनों अपने उच्चतम स्तर पर हैं। जानकारों के मुताबिक दोनों कीमती धातुओं में यह तेजी शादियों के सीजन, अक्षय तृतीया और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के दौरान बढ़ती मांग के कारण आई है। 

पूरनमल सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में बाजार में सोने और चांदी के आभूषणों की मांग बढ़ने लगी है। इनकी मांग को देखते हुए इसके दामों में और बढ़ोतरी की संभावना है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के दामों का अपडेट जारी किया है। आज इनमें बदलाव हुआ है, अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं तो उससे पहले सर्राफा बाजार के रेट जरूर जान लें, आज 26 अप्रैल को ये हैं सोने और चांदी के दाम। 

सोने-चांदी के भाव में गिरावट
जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में कमी आई है। आज शुद्ध सोने के भाव में 800 रुपए की गिरावट आई है। इस तरह अब इसके भाव 97,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा ज्वेलरी गोल्ड के भाव में भी आज कमी आई है, इसके भाव में भी 800 रुपए की कमी आई है। इस तरह अब इसके भाव 90,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं चांदी के भाव में कल 1700 रुपए के उछाल के बाद आज इसमें 200 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद अब इसके भाव 100,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

Loving Newspoint? Download the app now