Next Story
Newszop

पहलगाम अटैक के बाद राजस्थान में पाकिस्तानी बहू को वापस भेजने की मांग, SP के पास शिकायत लेकर पहुंची पत्नी

Send Push

चूरू के युवक से शादी करने वाली पाकिस्तानी युवती को भारत से वापस भेजने की मांग उठ रही है। युवक की पहली पत्नी ने शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन देकर उसे वापस पाकिस्तान भेजने की मांग की है। उसने युवती के भारत में रहने को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। पाकिस्तान के लाहौर निवासी मेहविश (33) ने जुलाई 2024 में चूरू के रतननगर के पीथीसर गांव निवासी दो बच्चों के पिता रहमान (35) से निकाह किया था। तब से मेहविश पीथीसर में ही रह रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने की एडवाइजरी जारी की है। इसके बाद पीथीसर गांव में रह रही पाकिस्तानी महविश को भारत से वापस पाकिस्तान भेजने की मांग उठ रही है। पाकिस्तान की मेहविश और चूरू के पीथीसर गांव का रहमान दोनों साथ रहते हैं।

पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंची पहली पत्नी
रहमान की पहली पत्नी फरीदा शुक्रवार दोपहर अपने पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसपी जय यादव से महविश को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग की है। हनुमानगढ़ के भादरा के वार्ड 15 की फरीदा ने बताया कि उसकी शादी पीथीसर निवासी रहमान से हुई थी। उससे उसके दो बच्चे भी हैं। करीब एक साल पहले उसके ससुराल वाले पाकिस्तानी महिला महविश को अवैध रूप से भारत ले आए। उसे अपने पास ही रखा हुआ है।

महविश के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की संभावना
फरीदा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी महिला महविश के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की संभावना है। उसके ससुराल वालों के पाकिस्तान के नजदीक बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर आदि स्थानों पर संबंध हैं। महविश वहां जाकर भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों की जानकारी पाकिस्तान को दे सकती है। उसने कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है। इसलिए महविश को वापस पाकिस्तान भेजा जाए।

चूरू से दो लोगों को वापस भेजा एसपी जय यादव ने बताया कि पर्यटन पर भारत आए लोगों के लिए सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। मेहविश को वीजा एक्सटेंशन के लिए भेजा गया है। वहीं, मेहविश ने वर्ष 2024 में ही लॉन्ग टर्म वीजा के लिए सरकार को आवेदन किया था। इसके बाद भी सरकार की ओर से जो भी आदेश आएंगे। उनकी पालना की जाएगी। उन्होंने बताया कि टूरिस्ट वीजा पर जिले में आए दो लोगों को वापस भेजा गया है। पाकिस्तानी युवती को चूरू निवासी युवक से प्यार हो गया। दोनों ने पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शादी की। फिर सऊदी अरब के मक्का में निकाह कर लिया। दोनों ने शादी के बाद की रील सोशल मीडिया पर शेयर की। युवती 45 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। वाघा बॉर्डर पहुंचे उसके ससुराल वाले उसे शनिवार को घर ले आए। पाकिस्तान के लाहौर निवासी मेहविश (33) ने चूरू के रतननगर के पीथीसर गांव निवासी दो बच्चों के पिता रहमान (35) से निकाह किया। मेहविश और रहमान की यह दूसरी शादी है। दोनों के पहले से ही दो-दो बच्चे हैं।

Loving Newspoint? Download the app now