नई दिल्ली: प्राइम फोकस जोकि मीडिया और एंटरटेनमेंट सेगमेंट की एक कंपनी है। प्राइम फोकस पिछले कुछ दिनों से इस वजह से चर्चा में है क्यों कि इसमें बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर ने निवेश कर रखा है। जिसके कारण से इस शेयर में इन्वेस्टर्स की रुचि बढ़ी हुई है। अब खबर आ रही है कि बाजार के दिग्गज निवेशक रमेश दमानी, मधुसूदन केला के स्वामित्व वाली सिंगुलेरिटी एएमसी, उत्पल सेठ, एफई सिक्योरिटीज और सम्यक एंटरप्राइजेज ने प्राइम फोकस कंपनी में ब्लॉक डील के जरिए बड़ा निवेश किया है।
इन पांच निवेशकों ने मिलकर के प्राइम फोकस कंपनी में 3.3% की कुल हिस्सेदारी को खरीदा है। इस पूरे डील की वैल्यू 146.2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार को यह शेयर तब चर्चा में आ गया था जब इसमें अचानक से 10 फ़ीसदी की अपर सर्किट लग गया था। वर्तमान समय में यह शेयर 158.37 रुपए के लेवल पर है।
किसने कितना शेयर खरीदा? दिग्गज इन्वेस्टर मधुसूदन केला और उनके बेटे यश केला के इन्वेस्टमेंट फंड सिंगुलैरिटी लार्ज वैल्यू फंड ने प्राइम फोकस कंपनी की 2.01% स्टेक खरीद लिया है सरल शब्दों में कहें तो कंपनी के करीब 62.5 लाख शेयर खरीदा है।
दिग्गज निवेशक रमेश दमानी ने प्राइम फोकस कंपनी के 8 लाख शेयर खरीदे हैं।
इन्वेस्टर उत्पल सेठ ने प्राइम फोकस शेयर में रुचि दिखाते हुए कंपनी के 17.5 लाख शेयरों को पोर्टफोलियो में ऐड किया है।
आंकड़ों के मुताबिक एफई सिक्योरिटीज और सम्यक एंटरप्राइजेज ने प्राइम फोकस में 14.55 लाख शेयरों में निवेश किया है।
प्राइम फोकस शेयर ने कितना रिटर्न दिया?
पिछले 1 वर्ष में प्राइम फोकस शेयर ने 12% रिटर्न दिया है।
साल 2025 में प्राइम फोकस शेयर ने अब तक 13% रिटर्न दिया है।
प्राइम फोकस के शेयर का भाव पिछले 6 महीने में 60% बढ़ चुका है।
पिछले 3 महीने में प्राइम फोकस के शेयर ने 36% का रिटर्न दिया है।
(ये एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज के निजी सुझाव/ विचार हैं. ये इकोनॉमिक टाइम्स के विचारों को नहीं दर्शाते हैं. किसी भी फंड/ शेयर में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की राय जरूर लें.)

You may also like
बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी, 15 साल पुराना मामला जानिए
पीएम आवास योजना ने दी सुरक्षित छत और जीने का विश्वास : हितग्राही सविता
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'उदयपुर फाइल्स' जारी करने की अनुमति दी
बाथरूम की दीवार` बन गई थी डरावनी आवाज़ का बसेरा, जब दीवार टूटी फिर पता चली सच्चाई
बथनाहा विधान सभाः जीत की हैट्रिक लगा चुके सूर्यदेव राय के नाम है कई रिकॉर्ड, 8 बार मैदान में उतरे और जीते थे 5 चुनावों में