‘राजा जी के दिलवा’ सुनते ही जाग गया बच्चा और करने लगा डांसImage Credit source: Instagram/@trp_king_pawansigh
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक पवन सिंह के गाने न केवल बड़ों को बल्कि छोटे बच्चों को भी आकर्षित कर रहे हैं। हाल ही में एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक बच्चा पवन सिंह का गाना सुनते ही अपनी नींद से जागकर नाचने लगता है। बच्चे की मासूमियत और उसके डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @trp_king_pawansigh द्वारा साझा किया गया है, जिसमें एक छोटा बच्चा बिस्तर पर सो रहा है। तभी उसकी मां एक ब्लूटूथ स्पीकर पर पवन सिंह का हिट गाना ‘राजा जी के दिलवा’ बजाती है।
जैसे ही गाना शुरू होता है, बच्चा नींद से जागता है और बिस्तर पर ही थिरकने लगता है। जब उसकी मां उसे डांस करने के लिए कहती है, तो बच्चा घुटनों के बल बैठकर मजे से डांस करता है, जैसे वह पवन सिंह का सबसे बड़ा फैन हो। ये भी देखें: Video: बेटी की बातें सुन छलक पड़े पापा के आंसू, 6 करोड़ बार देखा गया ये इमोशनल मोमेंट
नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएंइस प्यारे डांस वीडियो पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि बच्चे की मासूमियत ने उनका दिन बना दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ई पक्का बिहारी है।' दूसरे ने कहा, 'पावर स्टार के गाने का वाइब ही अलग है।' एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, 'ये बच्चा भोजपुरी इंडस्ट्री का असली फैन है।' एक और यूजर ने कहा, 'जलवा है पवन भैया का।' ये भी देखें: Video: मां ने दूध से नहलाया, बेटे ने काटा Happy Divorce केक; तलाक का यह ग्रैंड सेलिब्रेशन देखकर रह जाएंगे हैरान!
वीडियो देखेंYou may also like
भारत अंडर 19 टीम का दूसरे यूथ टेस्ट में जलवा, ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को पहले दिन ही घुटनों पर ले आए
मुंबई की फिल्म सिटी बनेगी वर्ल्ड-क्लास, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया वादा
बिहार में फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी: प्रवीण खंडेलवाल
शिखर धवन ने युजवेंद्र चहल का उड़ाया मजाक
धौलाधार की पहाड़ियां अक्टूबर में ही बर्फ से हुई लकदक, कांगड़ा घाटी में शीतलहर