पति बोला कि पत्नी गुटखा खाती थी। उसे पसंद नहीं था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह शक मान रही है। पति ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि पत्नी घरों में काम करने जाती थी। मोबाइल पर बात किया करती थी। इस बात पर झगड़ा होता था।
हेमंत पत्नी का शव कमरे में बंद करके फरार हो गया था। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। महिला की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से तलाक हो गया था। हेमंत की भी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपित खुद शराब पीने का आदी है। पत्नी इसका विरेाध करती थी। पति काम धंधा भी नहीं करता। घर का खर्चा महिला ही उठाया करती थी।
झगड़ा होने पर पति ने गुस्से में दुपट्टे से पत्नी का गला घोंट दिया था। उसकी मौत हो गई। पति घबरा गया। शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया था। पति ने खुद ही घरवालों को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी। पति हत्या की वजह गुटखा खाना बता रहा था। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी से कई सवाल पूछे गए। उसकी बातचीत से यह बात सामने आई कि वह पत्नी पर शक भी करता था।
समझौता करके घर वापस लाया था
महिला ने आए दिन की चिकचिक से परेशान होकर पति का घर छोड़ दिया था। वह मायके में रहने लगी थी। पति 10 दिन पहले ही पंचायत में हाथ-पैर जोड़कर पत्नी को वापस घर लेकर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच झगड़े बंद नहीं हुए।
You may also like
तुलसी का पौधा बता देगा आप पर कोई मुसीबत आने वालीˈ हैइस पोस्ट को एक बार ज़रूर पढ़ें और शेयर करना ना भूले
White Discharge Home Remedies : क्या आप भी सफेद पानी की समस्या से हैं परेशान? जानिए 3 चमत्कारी उपाय!
Train News: चलती ट्रेन से पैसेंजर को फेंक रहा था RPF का सिपाही? रेलवे ने लाइन हाजिर किया
शहनाई के जादूगर : शिव और शिवनगरी के प्रेमी थे 'उस्ताद', 'मेरी गंगा कहां से लाओगे' कह ठुकरा दिया था अमेरिका का प्रस्ताव
स्वस्थ पूंजी संरचना और पर्याप्त लिक्विडिटी के बीच भारत का रिन्यूएबल सेक्टर मजबूत : रिपोर्ट