शादी जीवन का महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। शादी के कपड़ों की शॉपिंग लोग कई महीनों पहले से करने लगते हैं। वे इस दिन बेस्ट से बेस्ट दिखना चाहते हैं। लेकिन आज हम आपको दूल्हा दुल्हन की एक ऐसी अजीब जोड़ी से मिलाने जा रहे हैं जिन्हें देख आपका दिमाग भी चकरा जाएगा।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन की एक जोड़ी बड़ी वायरल हो रही है। इस जोड़ी में दुल्हन शादी के जोड़े में बड़ी ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। लेकिन दूल्हा एकदम फटीचर हालत में दिख रहा है। उसने अपनी शादी में शॉर्ट्स (हाफ पैंट) पहन रखा है। इसके अलावा उसका एक हाथ भी फ्रैक्चर है। वहीं शरीर पर कई जगह पट्टी और बैंडेज लगे हैं। दूल्हा इसी हालत में दुल्हन के साथ स्टेज पर बैठ जाता है।

इस नजारे की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। अनोखी शादी की ये तस्वीरें इंडोनेशिया की बताई जा रही है। दूल्हा दुल्हन की ये अनोखी जोड़ी देख हर किसी के दिमाग में बस यही सवाल आ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों है? दुल्हन इतनी अच्छे से तैयार हुई है लेकिन दूल्हा इस तरह फटीचर हालत में क्यों शादी में आ गया।
दरअसल शादी के कुछ दिन पहले ही दूल्हे का बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई थी। हड्डियाँ भी टूट गई। अब उसकी हालत कुछ ऐसी है कि वह ठीक से कपड़े भी नहीं पहन सकता है। बस इसी मजबूरी के चलते वह अपनी शादी में दूल्हे की शानदार ड्रेस नहीं पहन पाया। उसे मजबूरी में हाफ पेंट पहन ही शादी में शामिल होना पड़ा।
अब इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । दूल्हा दुल्हन की ऐसी अनोखी जोड़ी देख हर कोई हैरान है। यह तस्वीरें इंडोनेशिया के ईस्ट जावा इलाके में हुई एक शादी की है। इन तस्वीरों को ट्विटर पर @br0wski नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है।
वैसे इन तस्वीरों को देख आपको कैसा लगा? क्या आप ने इसके पहले कभी दूल्हा दुल्हन की ऐसी जोड़ी देखी है? क्या आप अपनी शादी में इस तरह के कपड़े पहन शामिल होने की हिम्मत कर सकते हैं? अपने जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। हमे आपके जवाबों का इंतजार रहेगा।
दोस्तों यदि आपको ये तस्वीरें पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।
You may also like
100 Rupees Note : आपके पास भी ₹100 के नोट हैं तो जान लें RBI का नया नियम ˠ
पति-पति जल्द खुलवाएं ये खाता, फिर हर महीने होगी 5550 रुपये की इनकम, यहां जानिए उसकी पूरी डिटेल ˠ
बुद्ध का सिंह राशि में प्रवेश 11 मई से इन 2 राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव, जीवन के हर मोड़ पर मिलेगी सफलता
अमृतसर में सायरन की आवाज के बाद अलर्ट जारी
बेटियों के लिए वरदान साबित हुई PNB की ये स्कीम. घर बैठे मिलेगा 15 लाख, जानिए इसकी पूरी डिटेल ˠ