दाद एक ऐसी त्वचा की समस्या है जो एक बार हो जाए तो बार-बार लौट आती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जो दाद को जड़ से खत्म कर सकता है और दोबारा होने से भी रोकता है।
दाद बार-बार क्यों होता है?
भारत का गर्म और नमी वाला मौसम फंगल इन्फेक्शन के लिए सबसे बड़ा कारण है। स्किन पर ज्यादा पसीना, गीलापन या टाइट कपड़े पहनने से फंगस तेजी से बढ़ता है। लोग अक्सर केमिकल क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ समय तक असर दिखाते हैं, लेकिन जड़ पर काम न करने के कारण दाद फिर से हो जाता है।
घरेलू नुस्खा – नीम, हल्दी और नारियल तेल
यह नुस्खा आयुर्वेदिक ग्रंथ चरक संहिता में वर्णित गुणों पर आधारित है। यह न केवल फंगस को खत्म करता है, बल्कि स्किन को पोषण देकर दोबारा दाद होने से भी बचाता है।
सामग्री:
- नीम पाउडर – 1 टेबल स्पून(चमच)
- हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून
- नारियल तेल – आवश्यकतानुसार
विधि:
यह प्रक्रिया दिन में दो बार करें—सुबह और रात। रात में चाहें तो इसे थोड़ी देर और लगा रहने दें।
फायदे
- खुजली और जलन तुरंत कम होती है।
- फंगल इन्फेक्शन की जड़ को खत्म करता है।
- स्किन को पोषण और नमी प्रदान करता है।
- लगातार उपयोग से दाद दोबारा नहीं होता।
सावधानियां
- पहले पैच टेस्ट करें (हाथ की कलाई या कोहनी पर लगाकर)।
- अगर जलन या लालिमा महसूस हो, तो इस्तेमाल बंद करें।
- यदि इंफेक्शन बढ़ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले।
You may also like
शिल्पा शेट्टी का कई मर्दों के साथ` रह चुका हैं रिश्ता 1 बाबा ने तो सरेआम एक्ट्रेस के गाल पर कर दिया था किस
असम में 16 विपक्षी दलों ने जुबीन गर्ग की मौत की त्वरित न्यायिक जांच की मांग की
जम्मू-कश्मीर : विधानसभा अध्यक्ष ने किया साफ, अदालत या सरकारी अनुमति के बाद सत्र में शामिल हो सकते हैं मेहराज मलिक
ऑस्ट्रेलिया ए ने दूसरे वनडे में भारत ए को 9 विकेट से हराया
भारत मिट्टी का टुकड़ा नहीं है, बल्कि सूफी संतों का देश और एक महान संस्कृति है: राज नेहरू