झांसी। एक महिला की पांच बेटियां थीं। लगभग नौ वर्ष पहले वह अपनी बड़ी व सबसे छोटी बेटी को लेकर पड़ोसी आकाश परिहार के साथ गुरुग्राम चली गई थी। लगभग डेढ़ माह पहले जब महिला झांसी आई, तो उसकी बड़ी बेटी बहुत बीमार थी।
मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्वजन का आरोप है कि उसे एचआइवी था और मां के प्रेमी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। कुछ दिन पहले यह महिला अपनी आठ साल की छोटी बेटी को भी बीमारी की हालत में झांसी ले आई।
एक दिन पड़ोस की एक महिला ने उस लड़की से पूछा तो उसने बताया कि सौतेले पिता उसे काले रंग की एक गोली देते थे और इसके बाद उसके साथ गंदा काम करते थे। आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
You may also like

Russian Oil Imports to India: भारत के लिए बड़ा झटका...रूस से आ रहा जहाजी तेल टैंकर लौटा, अमेरिका का दबाव

Bro Code: रवि मोहन की फिल्म के नाम पर दिल्ली HC की रोक, एक्टर बोले- प्रचार से मना किया, तब शुरू हुआ विवाद

भारत में यूपीआई लेनदेन 2025 की पहली छमाही में 35 प्रतिशत बढ़ा : रिपोर्ट

IND vs AUS: टॉस हारते ही सूर्या को लगा बड़ा झटका, टीम का धाकड़ खिलाड़ी 3 टी20 से हुआ बाहर, अर्शदीप फिर बाहर

आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस में शामिल होंगे राजनाथ सिंह





