Next Story
Newszop

Vastu Tips- क्या आर्थिक समस्या से परेशान हैं, तो घोड़े की नाल के करें उपाय

Send Push

दोस्तो हिंदू धर्म वास्तुशास्त्र का बहुत अधिक महत्व है, जिसका प्राचीन विज्ञान आपके जीवन से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता को आपके जीवन में भर सकता हैं, ऐसा ही एक नियम घोड़े की नाल से जुड़ा हुआ हैं, जिसे हिंदू धर्म में शुभ माना जाता हैं, यह शनिदेव को अत्यंत प्रिय है और सकारात्मकता का प्रबल प्रतीक मानी जाती है। लोग अक्सर अपने घरों, कार्यालयों और दुकानों में सौभाग्य, धन और सफलता को आकर्षित करने के लिए घोड़े की नाल का उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं इसके उपायों के बारे में-

image

घोड़े की नाल रखने के उपाय और लाभ

घर में सकारात्मक ऊर्जा

घर के उत्तर, पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में घोड़े की नाल रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

इससे घर में शांति और सद्भाव बना रहता है।

प्रगति और पारिवारिक विकास

घर में सकारात्मकता के निवास से परिवार में वृद्धि और समृद्धि आती है।

परिवार के सदस्यों की आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं।

धन का आकर्षण

घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से धन का आगमन सुनिश्चित होता है।

यह धन की तिजोरी को धन से भरा रखने में भी मदद करता है।

image

शनि दोष से होने वाली बाधाओं से मुक्ति

यदि आपकी कुंडली में शनि भारी है और आपके काम में देरी या रुकावट पैदा कर रहा है, तो घर के बाहर घोड़े की नाल रखने से ऐसी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

आर्थिक समस्याओं का समाधान

घोड़े की नाल को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रखने से आर्थिक परेशानियाँ दूर होती हैं।

इस उपाय से देवी लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

व्यापार में वृद्धि

किसी कार्यालय, दुकान या व्यावसायिक परिसर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लटकाने से व्यवसाय में उन्नति होती है।

कुछ ही समय में सकारात्मक परिणाम दिखाई दे सकते हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]

Loving Newspoint? Download the app now