लाइव हिंदी खबर :- गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं, मुख्यमंत्री अगले एक सप्ताह तक के शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे| वह अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर लंदन गए हुए हैं| सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अपनी बड़ी बेटी कामुन के एडमिशन के लिए लंदन गए हुए हैं।
सीएम सुक्खू अब बेटी के एडमिशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही वापस अपने राज्य आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू प्रत्येक शुक्रवार को जनता से मिलते हैं। ऐसे में यानी आज शुक्रवार को लोग मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के 25 से 26 सितंबर तक वापस आने की संभावना है।
शिमला से दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों और सभी जिले के डीसी-एसपी से मीटिंग की। जिसमें उन्होने सभी को सख्त आदेश दिए। आपदा प्रभावित इलाको में राहत एवं पुनर्वास को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के अब वापस लौटने के बाद ही कुछ बडे फैसले देखने को मिल सकते हैं।
You may also like
उज्जैनः कफ सीरप पर प्रतिबंध, ड्राप को लेकर संशय !
सिवनीः थाना लखनवाड़ा पुलिस ने ग्राम मड़वा हत्या कांड का किया खुलासा, आरोपित पहुंचा जेल
यूथ पार्लियामेंट में गूंजा पर्यावरण का मुद्दा, अभाविप ने दिया युवाओं को मंच
पूर्व में अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्यवाहियां जारी रहेंगीं : नवागंतुक पुलिस कमिश्नर
बैंगलोर में सड़क पर बिखरी कीलें: पंक्चर गैंग का खतरनाक खेल