आप अगर टाटा पंच, नेक्सॉन और टियागो खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। कंपनी ने इन गाड़ियों के कुछ वेरिएंट्स और कलर्स को डिस्कंटीन्यू करने का फैसला किया है। यह फैसला प्रोडक्शन को बढ़ाने और ग्राहकों के लिए वेटिंग पीरियड को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही कुछ वेरिएंट्स की कम डिमांड भी इसकी वजह है। इसके अलावा कंपनी अब अपनी आने वाली नई एसयूवी सिएरा पर फोकस कर रही है, जो 90 के दशक की देश की सबसे फेमस कारों में से एक है। अब कंपनी इसको नए अवतार में लॉन्च कर रही है।
1. टाटा पंच के दो वेरिएंट डिस्कंटीन्यू टाटा पंच के दो पॉपुलर वेरिएंट्स को बंद कर दिया गया है। यह ICE और EV दोनों सेगमेंट में टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एक है। पंच के प्योर एडवेंचर और प्योर एडवेंचर एस मॉडल को बंद कर दिया गया है। एडवेंटर वेरिएंट में 3.5-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, सभी पावर विंडो, रियर AC वेंट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर मिलते थे। एडवेंचर एस मॉडल में सिंगल-पेन सनरूफ, ऑटो हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स और ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट जैसे अतिरिक्त फीचर भी शामिल थे। पंच एडवेंचर मॉडल पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल AMT और CNG जैसे पॉवरट्रेन विकल्पों के साथ आता था।
2. टाटा नेक्सॉन का लाल रंग बंदटाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार नेक्सॉन में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नेक्सॉन के अब रेड कलर ऑप्शन बंद कर दिया गया है। यह फैसला संभवत बाजार में इसकी कम मांग के कारण लिया गया है। अन्य सभी कलर ऑप्शन पहले की तरह ही उपलब्ध रहेंगे। नेक्सॉन के मुख्य कलर प्रिस्टिन व्हाइट, डेटोना ग्रे, ग्रासलैंड बीज, प्योर ग्रे, ओशियन ब्लू और रॉयल ब्लू हैं। इसके अलावा डार्क और रेड डार्क कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। नेक्सन चार ट्रिम्स स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलैस में उपलब्ध है।
3. टाटा टियागो एनआरजी डिस्कंटीन्यू टाटा कंपनी ने अपनी टियागो हैचबैक का रग्ड क्रॉस-हैट वर्जन Tiago NRG बंद करने का फैसला किया है। टियागो एनआरजी की खासियतों की बात करें तो इसमें बुल-बार स्टाइल बंपर, रग्ड स्किड प्लेट, रूफ रेल्स और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस जैसी खासियतें थीं, जो इसे स्टैंडर्ड टियागो से अलग लुक देती थीं। परफॉर्मेंस के मामले में यह स्टैंडर्ड टियागो जैसा ही था, जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता था। इसके साथ ही स्टैंडर्ड टियागो का अरिजोना ब्लू कलर वेरिएंट भी बंद कर दिया गया है। अन्य सभी कलर ऑप्शन उपलब्ध रहेंगे।

You may also like

फर्रुखाबाद: गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्रा

शौच केˈ लिए गई थी महिला लेकिन पीछे-पीछे आ गया देवर। जो देखा उसे देखकर हो गया वहीं बेहोश﹒

शुभमन गिल की स्ट्राइक रेट से परेशान नहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव

सिंदूर लगानेˈ जा रहे दूल्हे के मोबाइल पर अचानक आया ऐसा मैसेज देखते ही मंडप छोड़कर भाग निकला﹒

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात