Scorpio Horoscope Today, 6 May 2025 : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज करियर सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ रुकावटें आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में चुनौतियां और प्रेम जीवन में निराशा हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें, चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। हनुमान बाहुक का पाठ और सरसों के तेल का दीपक जलाना लाभकारी रहेगा। आज वृश्चिक राशिवालों का करियर राशिफल : आज का दिन करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा लेकिन कुछ कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अयोग्य या स्वार्थी लोगों पर अत्यधिक भरोसा करना आपके कार्य में बाधा बन सकता है। ऑफिस या व्यापार में किसी से तीखी बातचीत से बचें। यदि आज आप कार्यस्थल पर सावधानी और विवेक से काम लें तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है। आज व्यापारियों को कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। आज वृश्चिक राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : आज पारिवारिक मोर्चे पर दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन में निराशा का अनुभव हो सकता है। आपके साथी की ओर से भावनाओं की कमी महसूस हो सकती है, जिससे मन उदास हो सकता है। पारिवारिक वातावरण में भी असहमति या संवाद की कमी हो सकती है। धैर्य और संयम से काम लें। आज वृश्चिक राशिवालों की सेहत का हाल : आज आप थोड़ा चिड़चिड़े हो सकते हैं। ध्यान और खुली हवा में टहलना लाभदायक रहेगा। अनियमित दिनचर्या से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए नींद और पोषण पर ध्यान देना जरूरी है। आज वृश्चिक राशिवालों के लिए उपाय : आज हनुमान बाहुक का पाठ करें और हनुमान मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
You may also like
WTC Final 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा, Live Streaming,वेन्यू और समय से जुड़ी जानकारी
Sensex and Nifty : मुद्रास्फीति और वैश्विक तनाव घटने से शेयर बाजार में चमक लौटी, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी का रुख
पाकिस्तान ने भारत को लौटाया BSF जवान, वाघा-अटारी बॉर्डर से हुई वतन वापसी
श्रीलंका में छह डॉल्फिन समुद्र तट पर मिलीं, चोट देखकर विज्ञानी चिंतित
बलरामपुर : आरक्षक हत्याकांड मामले में जनहित याचिका के रूप में हाईकोर्ट में होगी प्रकरण की सुनवाई