अशोक कुमार शर्मा, फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव लहरियां में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। यहां एक घर के बाहर बनी 25 फुट गहरी की कुई में कुत्ते का पिल्ला गिर गया। उसके रेस्कयू के लिए टीम आई तो कुईं के अंदर का नजारा देखकर टीम की आंखें फटी की फटी रह गई। कुई के अंदर पिल्ले के साथ एक सांप भी बैठा हुआ था। बाद में टीम ने दोनों को सीढ़ी के माध्यम से नीचे उतरकर उनका रेस्कयू किया।
25 फुट गहरी कुई में गिरा था पिल्ला
फतेहाबाद के लहरिया गांव में एक घर के बाहर 25 फुट की कुई बनी हुई है। यहां पर खेलते-खेलते एक कुत्ते का पिल्ला कुई में गिर गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पशु क्रूरता निवारण समिति फतेहाबाद के सदस्य नवजोत सिंह ढिल्लों को दी। सूचना मिलते ही नवजोत सिंह ढिल्लों अपनी टीम के साथ गांव मेंक पहुंच गए। घटनास्थल पर कुई पर बजरी का बड़ा ढक्कन रखा हुआ था। जिसे हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों से यह नहीं हटा। इसके बाद ट्रैक्टर के माध्यम से ढक्कन को हटाया गया।
ढक्कन हटाते ही हैरान रह गए लोग
ढक्कन को जैसे ही हटाया गया और लोगों ने कुई में झांककर देखा तो, सभी हैरान हो गए। कुई में कुत्ते का पिल्ला तो सुरक्षित बैठा ही था, साथ ही उसके पास एक सांप भी बैठा हुआ था। नवजोत सिंह ढिल्लों और उनकी टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। बचाव के बाद नवजोत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय — यह कहावत आज सच साबित हो गई। इतनी मिट्टी और ढक्कन गिरने के बावजूद सांप और कुत्ता दोनों सुरक्षित निकले, यह किसी चमत्कार से कम नहीं।

You may also like

गाजा के पास बड़ा विशाल सैन्य अड्डा बनाएगा अमेरिका... क्या ट्रंप कर रहे बड़े प्लान पर काम? इजरायल पर क्या होगा असर?

हत्या के मामले में दिल्ली के वकील को 'सुप्रीम' राहत, हरियाणा एसटीएफ को छोड़ने के दिए आदेश

Delhi Blast News: दिल्ली ब्लास्ट से कितने दिन पहले डॉ. उमर ने खरीदी थी कार, सामने आई नई जानकारी

ind vs sa: भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच का टॉस होगा खास, इन दो महान शख्सियतों की वजह से बनेगा ऐतिहासिक

मॉडल खुशबू अहिरवार के बॉयफ्रेंड पर लव जिहाद का केस, राहुल बनकर कासिम ने की थी दोस्ती