अगली ख़बर
Newszop

दिल्ली में सर्द हवाएं...निकाल लें गर्म कपड़े, नहीं तो लग जाएगी ठंड

Send Push
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है। राजधानी में हर नई सुबह पिछली सुबह से ठंडी हो रही है। अब समय आ गया है कि आप हल्के गर्म कपडे. निकाल लें। अगले छह से सात दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसकी वजह से व शाम की ठंड बढ़ेगी।

बुधवार को सुहाना रहा मौसम
दिल्ली में पारा गिरने से शाम की ठंड बढ़ेगी। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से कम रहेगा। बुधवार को हवाओं ने गति पकड़ी। दिन के समय तेज धूप भी खिली। धूप और हवाओं की वजह से मौसम आरामदायक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा।


इतना रहा न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 53 से 92 प्रतिशत रहा। पालम में अधिकतम तापमान महज 27.8 डिग्री, मयूर विहार में 27.8 डिग्री और गाजियाबाद में 27.9 डिग्री रहा।

साफ रहेगा मौसम
पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहेगा, सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है। 7 से 11 नवंबर तक सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी। अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री रह सकता है। हालांकि दिन में धूप खिली होने की वजह से अधिकतम तापमान में बहुत अधिक गिरावट नहीं आएगी, लेकिन यह पूरे हफ्ते 30 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें