रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बारिश से किसानों, सड़कों और बिजली के खंभों को नुकसान हुआ है।कई लोगों की जान भी गई है। सरकार नुकसान का आकलन कर लोगों तक राहत पहुंचाने का काम कर रही है।
नुकसान का आकलन किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में भारी बारिश हुई है। इस पर विधानसभा में विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे राज्य के हालात पर नजर रख रही है। अलग-अलग क्षेत्रों से जानकारी मिल रही है। नुकसान का आकलन किया जाएगा। किसानों, सड़कों, फूलों और बिजली के खंभों को नुकसान हुआ है। कई लोगों की जान भी गई है। सरकार सभी को ध्यान में रखकर राहत पहुंचाएगी। विभाग तेजी से काम कर रहा है. बारिश अभी भी जारी है।सरकर लोगों की नजर भी है पूरे राज्य के हालात पर क्योंकि माननीय सदस्य विभिन्न क्षेत्रों से चुनकर आते हैं। जगह-जगह की जानकारी विस्तृत रूप से प्राप्त हो इस पर चर्चा हुई. और जिन-जिन जगहों पर नुकसान हुआ है, जिन-जिन चीजों को नुकसान पहुंचा है, उन सब का आकलन होगा।
Video
कोयला मंत्री से समस्याओं पर हुई बात
हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्रीय कोयला मंत्री कोयले से संबंधित बात करने आए थे। उनकी समस्याओं और हमारी समस्याओं पर बात हुई। समाधान के लिए रास्ता निकालने पर चर्चा हुई. सीसीएल, बीसीसीएल के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्हें सभी चीजों से अवगत कराया गया। कोयला खनन का काम लंबे समय से चल रहा है। पहले धनबाद को कोयले का भंडार मानते थे। अब यह कई जिलों में फैल गया है। कोयला बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लोहरदगा, लातेहार और पलामू से भी निकलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयले के अलावा आयरन ओर, बॉक्साइट जैसे कई खनिज भी हैं। इनका खनन अलग-अलग जिलों में हो रहा है। इस पर गहराई से सोचने की जरूरत है। खनन कार्यों से लोगों को परेशानी हो रही है। उनकी समस्याओं का समाधान कैसे हो, इस पर आगे और चर्चा होगी।

You may also like
फैंटास्टिक फोर: पहले कदमों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आनंदमयी मां : करुणा और भक्ति की साक्षात मूर्ति, समाज में आध्यात्मिकता की जगाई ज्योति
दिल्ली में नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स पर व्यापारी सम्मेलन का सफल आयोजन
गोवा में फिडे विश्व कप 2025, पीएम मोदी बोले- भारत को मेजबानी पर बेहद खुशी है
इटावा: आनंद बिहार से दरभंगा जाने वाली अमृत भारत ट्रेन में आग की सूचना से हड़कंप