Next Story
Newszop

मॉर्निंग की ताजा खबर, 31 मई: रूसी S-400 ने किया F-16 का शिकार! पानी के मु्द्दे पर बौखलाया पाकिस्तान, बॉर्डर से सटे इलाकों में आज मॉक ड्रिल... पढ़ें अपडेट्स

Send Push
सुप्रभात...

कैसे हैं आप?

सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट्स पर।

  • पाकिस्तान से सटे भारत के सीमावर्ती राज्यों में आज की जाएगी मॉक ड्रिल
image

अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. S-400 ने पहली बार किया यूक्रेनी F-16 का शिकाररूस का दावा है कि एस-400 मिसाइल सिस्टम ने यूक्रेन के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। यह पहली बार है जब एस-400 ने एफ-16 को निशाना बनाया है। रूसी कंपनी ने एस-400 के क्रू को इनाम दिया है। कंपनी ने एफ-16 को मार गिराने वाले 12 क्रू सदस्यों को 15 मिलियन रूबल का भुगतान किया। खबर विस्तार से

2. सिंधु जल संधि के निलंबित होने से बौखलाया पाकिस्तानपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को 'पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किए जाने' को खारिज कर दिया और कहा कि पाकिस्तान भारत को संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए सिंधु जल संधि को स्थगित रखकर लाखों लोगों का जीवन खतरे में नहीं डालने देगा। शरीफ ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में जब ग्लेशियरों के संरक्षण पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) का मुद्दा उठाया। खबर विस्तार से



image

3. प्रधानमंत्री मोदी ने शुभम द्विवेदी पत्नी को दिया भरोसाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की। कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम मोदी सबसे पहले पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। प्रधानमंत्री को देखते ही शुभम द्विवेदी की पत्नी फफक-फफक कर रोने लगी। वहीं, शुभम के पिता संजय द्विवेदी की आंखों में भी आंसू थे। पीएम ने उन्हें सांत्वना दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे शुभम के पिता के पास पहुंचकर उनके कंधे पर हाथ रखकर भरोसा दिलाया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। खबर विस्तार से

4. भारत पर दबाव बना रहे अमेरिका और QUAD देश, रूस का बड़ा दावारूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने क्वाड को लेकर दावा किया कि भारत व्यापार के उद्देश्य से इस गठबंधन में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि क्वाड के सदस्य देश भारत पर सैन्य गठबंधन में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। लावरोव ने रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय तंत्र को फिर से शुरू करने का भी सुझाव दिया है। खबर विस्तार से

image

5. आखिरी 12 गेंदों में मुंबई इंडियंस ने यूं पलट दी बाजीमुल्लांपुर में खेले गए रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर अपने छठे आईपीएल खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 208 रन ही बना सकी। खबर विस्तार से

image

अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. शशि थरूर वो मिसाइल हैं जिसका कांग्रेस के पास कोई बचाव नहीं 2. तो 4 भागों में बंट जाएगा पाकिस्तान... राजनाथ सिंह के बयान के मायने 3. शशि थरूर की राह पर चल पड़े खुर्शीद... अब क्या करेगी कांग्रेस? 4. देश की अर्थव्यवस्था को किसकी लगी नजर? चौथी तिमाही में मिली राहत 5. भारत-पाकिस्तान सीमा पर शांति, सैनिकों की तैनाती में कटौती image

अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस और खालिदा जिया में खिंची तलवार 2. भारत ने दोस्त सऊदी अरब के लिए तोड़ दिए बंधन! 3. 31 मार्च या उससे पहले NPS से रिटायर एम्प्लॉई को मिलेंगे फायदे 4. खुद 1 रन पर हुए आउट, पर इन 2 को बता दिया मुजरिम 5. भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध का कितना खतरा? image गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...

Loving Newspoint? Download the app now