अगली ख़बर
Newszop

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मान

Send Push
नई दिल्ली: ओलंपिक गोल्ड मेडल विनर भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बुधवार को इंडियन आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्रदान किया गया। यह दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में हुआ। यह सम्मान नीरज चोपड़ा की एथलेटिक्स में असाधारण उपलब्धियों और लाखों युवा भारतीयों को प्रेरित करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों के समूह में शामिल हो गए हैं, जिन्हें देश के लिए गौरव लाने के चलते आर्म्ड फोर्सेज में मानद पद मिला है।

'द गैजेट ऑफ इंडिया' (सरकारी सूचना पत्र) के अनुसार, यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी हुई। नीरज 26 अगस्त, 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर के तौर पर शामिल हुए थे। इसके दो साल बाद एथलेटिक्स में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और फिर 2021 में उन्हें खेल के क्षेत्र में अपने प्रदर्शन के लिए खेल रत्न मिला।


2020 में जीता था ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड

टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को 2021 में सूबेदार के पद पर प्रमोट किया गया था। बता दें कि नीरज ने 87.58 मीटर के थ्रो से गोल्ड मेडल जीता था। 27 वर्षीय भारतीय एथलीट को 2022 में भारतीय सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। नीरज चोपड़ा को 2022 में सूबेदार मेजर की रैंक पर भी प्रमोट किया गया और इसी साल भारतीय भाला फेंक के इस दिग्गज खिलाड़ी को भारत के चौथे सबसे बड़े सिविलियन अवॉर्ड पद्म श्री से भी नवाजा गया।

पेरिस ओलंपिक में जीता था सिल्वर मेडल
2024 में हुए पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। उन्होंने 89.45 मीटर का थ्रो किया था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें