चंडीगढ़: सोशल मीडिया पर पहलगाम हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के अधिकारी विनय नरवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विनय नरवाल शाहरुख खान के अंदाज में बाहें फैलाए हुए हैं। उनकी पत्नी हिमांशी उन्हें पीछे से गले लगा रही हैं। फिर दोनों एक रोमांटिक गाने पर झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ लिखा है कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का ये आखिरी वीडियो है। आतंकियों ने उन्हें मार डाला। वो सिर्फ 26 साल के थे, उनकी नई-नई शादी हुई थी। वो देश की सेवा करने के लिए तैयार थे। पहलगाम में हुए नरसंहार में उनकी जान चली गई। जिंदगी बहुत बेरहम हो सकती है। बता दें कि विनय और हिमांशी 16 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। वो हनीमून के लिए कश्मीर आए थे। मंगलवार को आतंकवादियों ने पहगाम में पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें विनय नरवाल सहित 28 लोग मारे गए। पत्नी हिमंशी कर रही पीएचडीबुधवार दोपहर को विनय नरवाल का पार्थिव शरीर कश्मीर से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट लाया गया। फिर वहां से उनके गांव करनाल (हरियाणा) ले जाया गया। वहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। विनय की पत्नी हिमांशी गुरुग्राम की रहने वाली हैं और PHD कर रही हैं। उन्होंने IGI एयरपोर्ट पर अपने पति को सैल्यूट करते हुए कहा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। हमें उन पर गर्व होना चाहिए।,और हम उन्हें हर तरह से गर्व महसूस कराएंगे। जय हिंद। करनाल में अंतिम संस्कारजैसे ही विनय नरवाल का पार्थिव शरीर करनाल पहुंचा, बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हो गए। कुछ लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बाद में, विनय नरवाल की पत्नी और कुछ अन्य परिवार वाले उनके अंतिम सफर में उनके साथ गए। उनका पार्थिव शरीर एक अन्य वाहन में श्मशान घाट ले जाया गया। वहां हजारों लोग जमा थे। शाम को करनाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के वित्त मंत्री और Aशाहरुख खान वाला पोज, पत्नी ने पीछे से गला लगाया...AP नेता हरपाल सिंह चीमा भी वहां मौजूद थे। नौसेना के जवानों ने उन्हें गन सैल्यूट दिया। ड्यूटी के प्रति समर्पित थेविनय नरवाल के साथियों ने उन्हें एक हंसमुख और समर्पित अफसर बताया। एक नौसेना अधिकारी ने कहा कि लेफ्टिनेंट नरवाल हमेशा हंसमुख रहते थे और अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित थे। अधिकारियों ने बताया कि विनय नरवाल 2022 में नौसेना में शामिल हुए थे। वो पिछले डेढ़ साल से कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान में तैनात थे।
You may also like
Tips: गर्मी में कच्चे आम का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, जानें फायदे
क्या है 'कांतारा 2' की खासियत? 2025 में बड़े सितारों के बीच भी है ये फिल्म सबसे आगे!
साप्ताहिक राशिफल : 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक इन राशियों के लिए हैं सबसे बड़े मुनाफे के दिन, बन सकते हैं मालामाल
कोलकाता की मॉडल का इंडिया गेट पर विवादास्पद डांस वीडियो वायरल
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव: यूपी में सस्ती दरें, बिहार में वृद्धि