अभिषेक कुमार झा, वाराणसी: सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप ने भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर विपक्ष को हमला करने का मौका दे दिया। शहर दक्षिणी के विधायक और केबिनेट मंत्री रविन्द्र जायसवाल के बीच गमछा पहनाने के वीडियो पर दो दिनों से बवाल मचा हुआ था। इसी बीच, बुधवार को सीएम योगी अदित्यनाथ से मुलाकात के बाद रविन्द्र जायसवाल और नीलकण्ठ तिवारी गुरुवार एक चौराहे पर एक साथ चाय की चुस्की लेते दिखे और विपक्ष पर निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तंज कसते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में पूरे बनारस को बेच दिया है। जल्द ही ये सभी नेता अपने आका की तरह चाय बेचते नजर आएंगे।
...लेकिन दया आती है- रविन्द्र जायसवाल
शहर दक्षिणी के विधायक नीलकण्ठ तिवारी के साथ कैबिनेट मंत्री रविन्द्र जायसवाल अचानक से लहुराबीर चौराहे पहुंचे और दोनों लोगों ने एक साथ चाय की चुस्की लेते हुए विपक्ष को आड़े हाथ लिया। रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि लखनऊ में थे, उसी समय चैनलों पर ये क्लिप चलते हुए देखा उन्हें अच्छे से पता है कि किसने ये क्लिप किस कांग्रेस के नेता ने वायरल किया है। अगर वो चाहे तो एफआईआर भी दर्ज करा सकते हैं, लेकिन ऐसे लोगों पर दया आती है। मेरे और विधायक नीलकण्ठ जी के संबंध छात्र राजनीति के जीवन से ही है। मैं उम्र में बड़ा हूं और बड़े भाई के तौर पर नीलकण्ठ जी मेरा सम्मान करते हैं। पूरी घटना का वीडियो फास्ट फारवर्ड मोड में कर के साजिश के तहत क्लिप वायरल की गई है।
दरार पैदा करने की कोशिश एक साजिश- नीलकण्ठ तिवारी
शहर दक्षिणी के विधायक नीलकण्ठ तिवारी ने चाय पीते हुए कहा कि मेरे और मंत्री जी के बीच पुराने पारिवारिक संबंध हैं। चाय की अड़ी पर हम लोग आज से नहीं बैठ रहे हैं। क्षेत्र की ऐसी कोई चाय दुकान नहीं, जिसका हम लोग नाम न जानते हों या वहां हम लोगों ने बैठकी न की हो। विपक्ष के नेताओं के पास विकास के मुद्दे पर कुछ कहने को है नहीं तो अब दो लोगों के बीच साजिशन दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
जल्द ही दोनों चाय की दुकान लगाएंगे- अजय राय
सार्वजनिक मंच पर घटित हुई इस प्रकरण ने कांग्रेस को तंज कसने के मौका दे दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इन दोनों नेताओं को अपने आका की तरह चाय बनाना चाहिए। जिस तरह से मिलीभगत से संगठित लूट यहां के भाजपा नेताओं ने मचाई है, उसी की बंदरबांट के झगड़े की परिणीति थी, वो वीडियो। अब डैमेज कंट्रोल के लिए चौराहे पर एक साथ चाय पी जा रही है और बाकायदा सूचना विभाग के लोग वहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करा रहे थे। 2027 के बाद ये सभी नेता चौराहे पर चाय की दुकान लगाते ही नजर आएंगे।

You may also like
पीवीएल 2025: चेन्नई ब्लिट्ज ने पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में गोवा गार्डियंस को हराया
पति की जॉब गई तो पड़े खाने-पीने के` लाले फिर कार में खोला ढाबा अब रोज भरती है कई लोगों का पेट
टेनिस प्रीमियर लीग सीजन-7 : श्रीराम बालाजी और ऋत्विक बोलेपल्ली बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पेस-भूपति-मिर्जा ने की बोली में शिरकत
मां-बेटे की गैर मौजूदगी में पिता करता था` गंदा काम बेटी को बुलाता फिर… शर्मसार कर देगी घटना
भिखारी निकली लखपति, एक बेटा विदेश में तो` दूसरा बड़ा व्यापारी, जानें रोड पर क्यों मांग रही थी भीख