अगली ख़बर
Newszop

Bigg Boss 19 LIVE: फरहाना को अभिषेक ने कहा 'नौकरानी', घर में घमासान लड़ाई के बीच तान्या की अमल से टूटेगी दोस्ती!

Send Push
'बिग बॉस 19' के घर में खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो शुरू होने से पहले ही इसमें होने वाले झगड़ों के प्रोमो बाहर आ चुके हैं। आज के एपिसोड में फरहाना भट्ट की अभिषेक के साथ जोरदार लड़ाई होने वाली है और अशनूर भी बीच में काफी कुछ बोलंगी। वहीं, तान्या मित्तल को इस बात से जलन हो रही है कि अमल और नेहल बैठकर आपस में बात क्यों कर रहे हैं। जानिए हाइलाइट्स।



आज का एपिसोड शुरू होते ही बिग बॉस ने बताया कि कैप्टेंसी टास्क शुरू हो गया है और टास्क डायनासोर के अंडों पर टिका हुआ है। दो टीमें बनाई गई हैं जिनमें से बारी-बारी से लोग आते रहेंगे और किसी का नाम लेकर उनके अंडे तोड़ते रहेंगे। ऐसे जिसके अंडे टूटेंग जो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएगा।







सबसे पहले कैप्टेंसी से बाहर हुए अभिषेकटास्क शुरू होते ही सबसे पहले अभिषेक बजाज का ही अंडा टूटता है और वो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाते हैं। दूसरी बार में बसीर भी कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाते हैं। फिर कुनिका केयरटेकर बनकर आती हैं और वो अशनूर को बुलाती हैं। अशनूर ने फरहाना और अमल को रेस से बाहर कर दिया।



प्रणीत से भिड़े बसीर और फरहानाटास्क के बीच में घरवालों का मस्ती-मजाक चल ही रहा होता है कि टास्क शुरू हो जाता है और इस बार केयरटेकर बनते हैं प्रणीत। जो लोग केज में बंद हैं वो प्रणीत को बोलकर परेशान करते हैं। सबसे ज्यादा उनकी कहासुनी फरहाना और बसीर के साथ होती है। प्रणीत अभिषेक को बुलाते हैं और वो आकर बसीर और शहबाज को रेस से बाहर कर देते हैं।



अभिषेक और फरहाना की गंदी लड़ाईअभिषेक और अशनूर बैठकर बात कर रहे होते हैं तो फरहाना आकर उन्हें बर्तन धोने के लिए बोलती हैं। दोनों की इसी बात पर लड़ाई हो जाती है जो काफी बढ़ जाती है। अशनूर भी इसमें पड़ जाती हैं। अभिषेक कहते हैं कि वो बर्तन नहीं धोएंगे जिसपर फरहाना और फट जाती हैं। अभिषेक और फरहाना की बहुत गंदी लड़ाई होती है। बीच में अशनूर भी उनकी साइड लेकर चिल्लाती हैं।







तान्या और अमल की दोस्ती में आएगी दरार!आज का टास्क यहीं खत्म हो जाता है और आगे एपिसोड में शहबाज और जीशान मस्ती में फाइटिंग करते हैं। फरहाना उन्हें चीयर करती हैं। बाद में रात को नेहल, फरहाना और अमल बातें करते हैं तो तान्या को बुरा लगता है। वो नीलम से कहती हैं कि अब से अमल से वो बात नहीं करेंगी। वो कहती हैं कि उनकी और तान्या की दोस्ती खत्म। वो जीशान से भी यही कहती हैं कि अगर वो दूसरों से बात करते हैं तो तान्या को जलन होती है।







तान्या ने अकेले में फिर झाड़ी अमीरीअगला दिन शुरू होता है डांस के साथ। फिर गार्डेन में तान्या, नीलम, शहबाज और जीशान बातें करते हैं और मस्ती करते हैं। तान्या को लग रहा है कि जीशान ने उन्हें और नीलम को काम करवाने के लिए रखा है। तान्या गार्डेन में बैठकर खुद से ही बातें करती हैं और फिर से अपनी अमीरी का बखान करती हैं।





अभिषेक, अमल और शहबाज डैन्यूब में लेटकर बातें करते हैं। एक रूम में बैठकर अभिषेक और शहबाज की लड़ाई हो जाती है। बीच में प्रणीत भी होते हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें