रिएलिटी शो 'बिग बॉस' की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 'बिग बॉस 18' के बाद अब दर्शकों को इसके ओटीटी वर्जन का इंतजार है। 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 4' से जुड़ी एक खबर भी सामने आ रही है। अभी तक इसके कैंसिल होने की खबर थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि ये दो महीने देरी से आएगा। मालूम हो कि 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' शोज को प्रोड्यूज करने वाली कंपनी बानीजे एशिया (एंडमॉल शाइन इंडिया) और कलर्स चैनल (वायकॉम 18) के बीच मतभेद चल रहा है। 'बिग बॉस तक' की रिपोर्ट के मुताबिक, Bigg Boss OTT 4 कैंसिल नहीं हुआ है। हालांकि, इसे 2 महीने के लिए टाला जा सकता है। 'बिग बॉस ओटीटी' अगस्त तक शुरू होने की संभावना है। ये जियो हॉटस्टार पर होगा या किसी अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, यह अभी पता नहीं चल पाया है। OTT के तीन सीजन के ये हैं विनर्सबता दें कि कोरोना काल में 'बिग बॉस' के ओटीटी वर्जन को शुरू किया गया था। पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। इसकी विनर दिव्या अग्रवाल थीं। दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया। इसके विनर एल्विश यादव थे। तीसरे सीजन को अनिल कपूर ने होस्ट किया था। इस सीजन की विनर सना मकबूल थीं। शो को प्रोड्यूस नहीं करेगा एंडमॉल? दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कुछ समय से कलर्स (वायकॉम 18) और एंडमॉल शाइन इंडिया के क्रिएटिव डिफरेंस चल रहे हैं। खबर ये है कि स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन को 'एंडमॉल शाइन इंडिया' ने प्रोड्यूस करने से इनकार कर दिया है। 'बिग बॉस' को भी बंद करने की बात चलने की खबर थी। ये भी कहा जा रहा है कि अब ये दोनों शोज सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होंगे। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
You may also like
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025:वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, कलानिधि योग से मिलेगा फायदा
पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक की गोली लगने से मौत, जांच जारी
हसीन जहां का हलाला प्रथा पर विवादित वीडियो पोस्ट
आगरा पुलिस ने नागरिकों के साथ संवाद में बदलाव लाने की पहल की
दुनिया की सबसे लंबी लिमोजिन कार: एक अद्भुत अनुभव