इस्लामाबाद: फिल्म एक्टर सलमान खान का बलूचिस्तान से जुड़ा बयान फिर से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल एक लेटर के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने सलमान खान को टेरर वॉचलिस्ट में डाल दिया है। इसकी वजह सलमान का सऊदी अरब में दिया बयान बताया गया है, जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया था। इस लेटर के सामने आने के बाद अलगाववादी बलूच नेता मीर याल बलूच ने सलमान समेत कई बॉलीवुड एक्टरों को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। भारतीय एक्टर पर मीर का ये बयान पाकिस्तानी सरकार का गुस्सा बढ़ा सकता है।
मीर यार बलूच ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि बलूच-भारत दोस्ती के तहत बलूचिस्तान गणराज्य सम्मान के तौर पर स्वरूप भारतीय अभिनेताओं को बलूचिस्तान का (मानद) ब्रांड एंबेसडर प्रदान करने का फैसला लिया गया है। ये सम्मान पाने वालों में सलमान खान, रजनीकांत शिवाजी राव गायकवाड़, अमिताभ हरिवंश राय बच्चन, शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित शामिल हैं।
सलमान खान और रजनीकांतमीर यार ने कहा है कि सलमान खान को सऊदी अरब में जॉय फोरम में उनके दूरदर्शी और साहसी भाषण के लिए ये सम्मान दिया जाता है, जहां उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान की राजनीतिक सीमाओं से अलग एक विशिष्ट और प्रतिष्ठित इकाई के रूप में स्वीकार किया।
रजनीकांत को जैसे दुनियाभर में लाखों लोग प्यार करते हैं, वैसे ही बलूचिस्तान के लोग भी उन्हें प्यार करते हैं। उन्हें उनकी मानवीय भावना, विनम्रता और दयालुता के गुणों के लिए मानद ब्रांड एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सीमाओं से परे हैं और राष्ट्रों के बीच एकता को प्रेरित करते हैं।
माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चनमीर यार ने माधुरी दीक्षित को सम्मान पर कहा, 'उनको बलूच महिलाओं की शिक्षा, कौशल और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर वैश्विक पहचान की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने का दायित्व सौंपा गया है। प्रतिभा, करुणा और गरिमा की उनकी स्थायी विरासत उन्हें लोगों के बीच प्रगति और सांस्कृतिक सद्भाव का एक ज्वलंत प्रतीक बनाती है।'
मीर ने आगे कहा, 'बलूचिस्तान गणराज्य के लोग अमिताभ बच्चन को कला और सिनेमा की दुनिया में उनके आजीवन योगदान के लिए सम्मानित करते हैं। उन्होंने सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा दिया है। खासतौर से कोविड-19 के दौरान लोगों को शिक्षित करने में उनकी असाधारण भूमिका और सीमाओं से परे भावनात्मक जुड़ाव के लिए उनको सम्मानित किया जा रहा है।
शाहरुख का नाम भी शामिलशाहरुख खान को सम्मानित करने का ऐलान करते हुए मीर ने कहा कि खान की सिनेमाई प्रतिभा और रचनात्मक कहानी कहने की कला के लिए हम उनका अभार करते हैं। विशेष रूप से 'बार्ड ऑफ ब्लड' में उनके चित्रण के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है, जिसने बलूचिस्तान की कहानियों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया।

#BharatBalochistanFriendship
— Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) October 26, 2025
The Republic of Balochistan virtually confers Indian Bollywood actors and actress (Hon) Brand Ambassadors of #Balochistan as token of appreciation.
26 October 2025
The Republic of Balochistan proudly confers the title of (Honorary) Brand Ambassador… pic.twitter.com/6RcL41oYym
शाहरुख का नाम भी शामिलशाहरुख खान को सम्मानित करने का ऐलान करते हुए मीर ने कहा कि खान की सिनेमाई प्रतिभा और रचनात्मक कहानी कहने की कला के लिए हम उनका अभार करते हैं। विशेष रूप से 'बार्ड ऑफ ब्लड' में उनके चित्रण के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है, जिसने बलूचिस्तान की कहानियों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया।
You may also like

कश्मीर के भारत में विलय के दिन पाकिस्तानियों ने दिखाई बौखलाहट, शहबाज से जरदारी तक ने मनाया ब्लैक डे, उगला जहर

पवन सिंह के छठ गीत में 'मोदी और नीतीश' ने उठाया दउरा, छठी मैया के भक्तों में मची है इन 10 भोजपुरी गानों की धूम

सरकार का नया फैसला: तंबाकू प्रोडक्ट्स पर नहीं लगेगा नया GST, जानिए नए केंद्रीय टैक्स की योजना

Shreyas Iye की चोट को लेकर बीसीसीआई ने दिया ये ताजा अपडेट

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी प्लेटफार्म्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख बढ़ाई : रक्षामंत्री