वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का क्रेडिट खुद को दिया है। रविवार को ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा, 'मैंने इसे (युद्धविराम) करवाया। और भी हैं। अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें। मैं कह सकता हूं कि मेरे द्वारा पहले किए गए लगभग किसी भी समझौते को रूस और यूक्रेन से ज्यादा मुश्किल माना जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।' राष्ट्रपति ट्रंप ने ये टिप्पणी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फिर से बैठक शुरू करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर की। इससे पहले दोनों की होने वाली बैठक की योजना फिलहाल अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अजरबैजन और आर्मेनिया समेत दूसरे संघर्षों में शांति स्थापित करने के उनके प्रयासों की तारीफ भी की। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध का हल निकालना सबसे चुनौतीपूर्ण है। ट्रंप ने कहा, 'मुझे पता होना चाहिए हम (पुतिन के साथ) एक समझौता करने जा रहे हैं। मैं अपना समय बर्बाद नहीं करूंगा। व्लादिमीर पुतिन के साथ मेरे हमेशा से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन यह बहुत निराशानजनक है।'
आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा, हमारे पास अजरबैजान, आर्मेनिया है। यह बहुत मुश्किल था। दरअसल, पुतिन ने मुझे फोन पर कहा था, वाह, यह तो कमाल हो गया। हर किसी ने इसे पूरा करने की कोशिश की लेकिन वे नहीं कर पाएगा। ट्रंप तीन देशों के दौरे पर हैं। सबसे पहले वह मलेशिया जाएंगे, जहां आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाएंगे।
शी जिनपिंग से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप
कुआलांपुर में ट्रंप के चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वाले हैं, जहां दोनों देने व्यापार युद्ध को और बढ़ने से रोकने के लिए बातचीत करेंगे। इससे पहले अमेरिका और चीन के वार्ताकारों ने शनिवार को कुआलांपुर में व्यापार वार्ता की। अमेरिकी विदेश मंत्रालाय ने इसे बहुत रचनात्मक बताया। वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंटे और चीनी उप प्रधानमंत्री हे लिफेंग के नेतृत्व वाली टीमें रविवार को फिर से वार्ता शुरू करने की योजना बना रही हैं।

You may also like

जनाब शौकत अली! आपने तो नीतीश कुमार की किस्मत खोल दी, तेजस्वी पर उल्टा पड़ा सहनी वाला दांव

बिहार चुनाव : अतरी में राजद, हम और जनसुराज के बीच कड़ी टक्कर, मैदान में 12 उम्मीदवार

सतीश शाह के अंतिम संस्कार में 'साराभाई वर्सेस साराभाई' टीम ने गाना गाकर दी अंतिम विदाई, नहीं आईं मोनिशा की मां!

एयर इंडिया की फ्लाइट में कॉकरोच को दी गयी फांसी! लॉगबुक का खुलासा वायरल

सीएम नीतीश का राजद पर करारा प्रहार, कहा- 'लोग अराजक के दौर में वापस नहीं लौटेंगे'