अगली ख़बर
Newszop

Crude Oil From US To India: ट्रंप भी खुश और पुतिन भी!, केप्लर रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने अमेरिका से कच्चे तेल का आयात बढ़ाया, लेकिन रूस से सबसे ज्यादा खरीद

Send Push

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल खरीदने को आधार बनाकर भारत पर पहले टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया। बीते दिनों ट्रंप ने ये दावा भी किया कि उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से बात हुई है और भारत अब रूस से धीरे-धीरे कच्चा तेल खरीदना बंद कर देगा। ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी मीडिया ने खबर दी कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। इसके बाद फिर ट्रंप ने रूस की दो तेल कंपनियों पर प्रतिबंध भी लगा दिया। अब न्यूज चैनल आजतक ने खबर दी है कि भारत ने कच्चे तेल के मामले में व्लादिमिर पुतिन के देश का साथ देते रहकर अमेरिका से भी खरीद बढ़ाई है। ऐसे में पुतिन के साथ ट्रंप भी खुश हो सकते हैं।

खबर में केप्लर के आंकड़ों का हवाला दिया गया है। केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2025 में भारत ने अमेरिका से कच्चा तेल आयात चार साल के उच्च स्तर पर पहुंचा दिया, लेकिन रूस से भी बड़ी तादाद में कच्चा तेल खरीदना जारी रखा है। केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में भारत के कुल कच्चा तेल आयात में अमेरिका से खरीद 12 फीसदी रही। आंकड़ों के हवाले से पता चला है कि अक्टूबर में भारत ने हर रोज अमेरिका से 5.68 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा। ये आंकड़ा मार्च 2021 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं, अक्टूबर में भारत ने रूस से हर रोज 16.2 लाख बैरल कच्चा तेल रोज खरीदा। जो रूस से इसके स्थिर आयात को दिखाता है।

image

ट्रंप ने रूस की तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर जो प्रतिबंध लगाया है, वो 21 नवंबर से प्रभावी होने वाला है। ऐसे में अक्टूबर का कच्चे तेल का रूस से समझौता पहले ही हो गया था। खबर के मुताबिक रूस के बाद भारत को कच्चा तेल सप्लाई करने में इराक नंबर दो पर है। जबकि, तीसरे स्थान पर सऊदी अरब है। इराक से भारत हर रोज 8.26 लाख बैरल कच्चा तेल खरीद रहा है। जबकि, सऊदी अरब हर रोज 6.69 बैरल कच्चा तेल भारत को बेच रहा है। इस तरह अमेरिका फिलहाल भारत को कच्चा तेल सप्लाई करने में चौथे स्थान पर है। हालांकि, 21 नवंबर के बाद भारत के आयात में फेरबदल दिखने की उम्मीद है।

The post Crude Oil From US To India: ट्रंप भी खुश और पुतिन भी!, केप्लर रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने अमेरिका से कच्चे तेल का आयात बढ़ाया, लेकिन रूस से सबसे ज्यादा खरीद appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें