इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम अभी अलग अलग रंग दिखा रहा हैं, कहीं गर्मी, कहीं बारिश तो कहीं आंधी और लू चल रही है। अलग अलग जिलों में मौसम करवट ले रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाएं रहे तो राजधानी जयपुर में भी मौसम सुहाना रहा। देर शाम को 9 बजे कई इलाकों में बारिश भी देखने को मिली। बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहे।
कितना रहा तापमान
जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बीते 24 घंटे में राज्य के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी हो सकती हैं वहीं पूर्वी राजस्थान में छिट-पुट स्थानों पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोटर्स की माने तो शुक्रवार को राज्य में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने किया अलर्ट
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा पूर्वी राजस्थान में कही कही पर आंधी बारिश दर्ज होने की संभावना हैं। इसके अलावा 2 जून से वापस एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व 2 से 4 जून के दौरान दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी बारिश हो सकती है। इसके अलावा विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है।
pc- navjivanindia.com
You may also like
आदिवासियों पर गोलियां चलवानेवाले बाबूलाल मांगें माफी : सुप्रियो
भोपाल: नदी में डूबने से युवक की मौत, पिता और चाचा सहित दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था
बिलारी ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी
अपर निदेशक स्थानीय निकाय ने की जनपद के नगर पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा
हिन्दू धर्म की से ही कलियुग टिका हुआ है : ममता कुलकर्णी