इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच की तैयारियों में बिजी है। इसी बीच सोमवार को उनके खैबर पख्तूनख्वा के लोअर दीर जिले के मयार इलाके में स्थित उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 5 अज्ञात बंदूकधारियों ने नसीम शाह के घर पर फायरिंग की।
जानकारी के अनुसार फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए, इस दौरान घर के बाहर खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा और खिड़कियों के शीशे टूट गए, वीडियो फुटेज में घर के मुख्य दरवाज़े पर गोलियों के निशान भी दिखे। उस समय घर के लोग वहीं मौजूद थे।
नसीम शाह का जन्म इसी घर में 2003 में हुआ था, और यहीं से उन्होंने अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत की थी, रिपोर्ट के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज़ नसीम शाह के घर पर फायरिंग की।
pc- aaj tak
You may also like

दिल्ली धमाका... क्या देखा-क्या महसूस किया, कवरेज करने वाले रिपोर्टरों ने बताया हाल

मदरसे में भी राष्ट्र गीत गाना अनिवार्य होगा : डॉ जयपाल सिंह व्यस्त

UP बोर्ड परीक्षा 2026: नई तिथियों की घोषणा और महत्वपूर्ण जानकारी

प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात के साथ सोनी पहुंचीं मतदान केंद्र, निभाया अपना फर्ज

SBI क्लर्क मेन्स परीक्षा की तारीख घोषित, जानें सभी विवरण





