इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। अब यहां के अमरोहा में एक विवाहित महिला ने अपनी ही जेठ के खिलाफ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में निवासी महिला की शादी 15 मई 2022 को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी।
महिला ने शादी के बाद से ही ससुराल वालों पर कम दहेज लाने के ताने देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया। इसेक बाद जेठ उस पर बुरी नजर रखने लगा।
एक दिन मौके का फायदा उठाकर जेठ ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने यह हरकत पति को बताई तो जेठ ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। लम्बे समय तक पीहर में रहने के बाद आठ सितंबर को महिला अपने ससुराल गई थी। इसक बाद यहां पर जेठ ने दोबारा दुष्कर्म का प्रयास किया।
PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
कब और कैसे हुई श्रीकृष्ण की मृत्यु? जानिए वो रहस्य जिसे बहुत कम लोग जानते हैं….
ये 4 पत्ते रात में खाइए – सुबह तक आपका पेट, लिवर और आंतें हो जाएंगी एकदम क्लीन!
कमोड से निकला कोबरा! अजमेर में दूसरी मंज़िल के घर में दिखा खतरनाक नज़ारा देखकर सहम गए लोग
अजीत राम वर्मा : क्रिस्टल साइंस में बढ़ाया भारत का गौरव, एक सलाह ने बदल दी थी जिंदगी
पर्यावरण और स्थिरता के प्रति बहुत समर्पित हैं किंग चार्ल्स तृतीय: पीएम मोदी