इंटरनेट डेस्क। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भारत को लेकर बड़ी बात कही है। मेलोनी ने बोल दिया कि भारत विश्व में चल रहे युद्धों और संघर्षों को सुलझाने में बहुत अहम भूमिका निभा सकता है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ये बात कही है। उन्होंने इस दौरान कहा कि मुझे लगता है कि भारत इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण किरदार अदा कर सकता है।
हाल ही में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और मेलोनी के बीच टेलीफोन पर विश्व और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने विशेष रूप से यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को जल्द और शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने की जरूरत पर जोर दिया था।
इस पर मोदी ने इस दिशा में भारत के पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। खबरों के अनुसार, मोदी और मेलोनी ने भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का वादा किया था। आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच लम्बे समय से संघर्ष जारी है। ये संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है।
PC:economist
पडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
बिहार : अररिया में सोशल मीडिया पर धार्मिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आरोपी गिरफ्तार
मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, हमले के बाद फरार हुए बदमाश
Vastu Tips: इनका नजर आना होता है बहुत ही शुभ, समझ लें चमकने वाली है किस्मत
विद्या बालन का नवरात्रि लुक: पारंपरिक साड़ी में बिखेर रही हैं जादू!
Pharma Exports : ये हैं भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाली टॉप 5 दवाएं, नाम नहीं जानते होंगे आप..