इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 3 मई 1951 को जोधपुर में हुआ था। अशोक गहलोत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया था।
अशोक गहलोत ने जन्मदिन पर प्रदेश की राजनीति से जुड़े दिग्गजों ने बधाई दी है। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हैं। सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरदारपुरा से विधायक अशोक गहलोत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। प्रदेश की सेवा एवं विकास में आपका अहम योगदान रहा है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
राजस्व वादों का हो समयबद्ध निस्तारण : मुख्यमंत्री
नियंत्रित परमाणु संलयन के विकास में चीन का योगदान महत्वपूर्ण : आईटीईआर
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए राजस्थान रॉयल्स पर जीत की तलाश में (प्रीव्यू)
सब्जी उत्पादकों को बेहतर उत्पादन और बाजार देने के लिए काम कर रही सरकार : प्रेम कुमार
हाइपरटेंशन और पौरुष कमज़ोरी को जड़ से मिटा देगी इलाइची ऐसे उपयोग करे 〥