इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। हालांकि आज भी लोगों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं यहां पर डीज़ल की औसत कीमत 91.15 रुपए प्रति लीटर है।
कल से लेकर अब तक राजस्थान में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। वहीं देश के चार महानगरों की कीमतों में भी बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77, डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 105.41, डीजल 92.02 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 103.50, डीजल 90.03 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.90 और डीजल 92.48 रुपए प्रति लीटर है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
PC:zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
चीनी शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र शांति पदक से सम्मानित किया गया
अहमदाबाद टेस्ट: ध्रुव जुरेल का शतक, एमएस धोनी और फारुख इंजीनियर के क्लब में शामिल हुए
5 साल बाद भारत और चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू
बीकानेर के विश्व विख्यात पुष्करणा ओलम्पिक सावा 10 फरवरी काे
होटल में मिलने आई थी बॉयफ्रेंड से` कमरे में पहुंचते ही किया गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा काम जो किसी ने सोचा भी न होगा