इंटरनेट डेस्क। थाईलैंड और मलेशिया की सीमा के पास हिंद महासागर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर म्यांमार से लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 13 लोगों को जिंदा पाया गया है। अन्य सभी लोग अभी लापता हैं।
खबरों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीम को नाव डूबने की घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिलने के कारण केवल 13 लोगों को ही बचाया जा सका है। वहीं सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि नाव के डूबने का समय और सटीक स्थान का तत्काल पता नहीं चल सका। एक पुलिस अधिकारी ने भी इस संबंध में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से कुछ रोहिंग्या मुसलमान हैं जो मुख्य रूप से म्यांमार में रहते हैं, जहां उन्हें दशकों से उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रथम एडमिरल रोमली मुस्तफा ने बताया कि शुरुआत जांच से पता चलता है कि नाव म्यांमार के रखाइन राज्य के बुथीदांग शहर से रवाना हुई थी और तीन दिन पहले डूब गई।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

दिल्ली: लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास कार धमाके में 8 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया बयान

बिहार: भागलपुर में अंतिम दिन के प्रचार में नेहा शर्मा ने दिखाया जलवा, रोड शो में पिता अजीत शर्मा के लिए मांगे वोट

विंध्यवासिनी धाम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, हाई अलर्ट पर पुलिस

वर्ल्ड कप जीतते ही ऋचा घोष के नाम पर बनाया जाएगा स्टेडियम, बंगाल के इस शहर को मिला खास तोहफा

क्या यह आतंकवादी हमला था? दिल्ली ब्लास्ट पर गृह मंत्री अमित शाह ने दिया ये जवाब





