रायपुर 18 अगस्त (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज साेमवार काे राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित रोवर देवाशीष मखीजा और रेंजर मनतृप्त कौर संधू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने दोनों प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशिष्ट समारोह में छत्तीसगढ़ के रोवर देवाशीष माखीजा, रेंजर मनतृप्त कौर संधू और गाईड कुसुम सिन्हा को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया। देवाशीष ने बताया कि यह गौरवपूर्ण पुरस्कार चार वर्षों के अंतराल में देश भर से चयनित 16 प्रतिभागियों को प्रदान किया गया । गर्व की बात है कि इस बार छत्तीसगढ़ से तीन प्रतिभागियों ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में उन्हें तत्कालीन राज्यपाल श्रीमती अनुसुइया उइके द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा के साथ रेंजर मनतृप्त कौर के पिता गुरजीत सिंह संधू भी उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
You may also like
सी पी राधाकृष्णन पर बीजेपी के दांव लगाने की 4 बड़ी वजहें
धर्मेन्द्र प्रधान ने लोकसभा में भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक पेश किया
गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन समय में किया बड़ा बदलाव
दस वर्षीय विहान जैन ने बनाया नया रिकॉर्ड : एक मिनट में 119 सर्वाधिक किक्स का कारनामा दर्ज
कृष्णा सर्किट के अंतर्गत बने म्यूजियम ऑफ ग्रेस का उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया अवलोकन