रांची, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा की ओर से महिला सुरक्षा के मुद्दे पर लगाए गए आरोपों को चुनावी प्रचार बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को झारखंड सरकार की आलोचना करने से पहले अपने शासित राज्यों की स्थिति पर भी नजर डालनी चाहिए, जहां एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार महिला अपराध की घटनाएं अधिक दर्ज होती हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें सखी मंडल, पलाश ब्रांड, मंईयां सम्मान योजना, महिला थाने, हेल्पलाइन और फास्ट ट्रैक कोर्ट की संख्या बढ़ाना शामिल है। इस पहल से हजारों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है और ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है।
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से बचते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में रचनात्मक सहयोग करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि हेमंत सरकार संवेदनशील है और ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर अपराधों पर विशेष अभियान चलाकर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया है। पांडेय ने कहा कि जनता जानती है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए झारखंड सरकार लगातार काम कर रही है और भाजपा को भी इस दिशा में सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
बहादुरगढ़ में जल भराव पीडि़तों के लिए 15 राहत शिविर शुरू
हिसार से जयपुर के लिए फ्लाइट 12 से, वेबसाइट पर टिकट बिक्री शुरू
शाहपुर में किया जाएगा भव्य युद्ध स्मारक का निर्माण : केवल सिंह पठानिया
रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी ने ग्यारह शिक्षकों को किया नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित
रेणुकाजी-नाहन मार्ग पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित, सैकड़ों लोग फंसे