सोनीपत, 31 मई . हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को चंडीगढ़
से दिल्ली जाते समय सोनीपत में कुछ समय के लिए रुके. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
मोहनलाल बडौली के पेट्रोल पंप पर विभिन्न वर्गों के लोगों से भेंट की. स्थानीय नागरिकों
ने उनका स्वागत किया.
मुख्यमंत्री सैनी ने आमजन से सीधे संवाद किया और कहा कि भाजपा
सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है. उन्होंने कहा
कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के समग्र और समान विकास के लिए संकल्पित है. उन्होंने
लोगों से हालचाल जाना और जनसमस्याओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य
सरकार हरियाणा को आत्मनिर्भर, समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने
लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने
का आग्रह किया.
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों
का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली भी उनके साथ उपस्थित
रहे. इसके पश्चात मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए.
शर्मा परवाना
You may also like
ब्रिटेन में पढ़ना होगा आसान, एडमिशन से पहले इन 5 बातों का रखना होगा ख्याल
Aaj Ka Panchang, 2 June 2025 : आज ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
शादी के बिना मर्जी के होने के कारण: जानें क्यों लोग मजबूर होते हैं
लड़कियों की रिश्तों में चार महत्वपूर्ण अपेक्षाएँ
चाणक्य नीति: व्यापार में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सिद्धांत