चेन्नई, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मणिपुर व नागालैंड के पूर्व राज्यपाल ला गणेशन का शनिवार शाम पांच बजे बेसेंट नगर श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। एकदिन पहले शुक्रवार शाम 6:23 बजे चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वे 80 वर्ष के थे।
गणेशन का पार्थिव शरीर सार्वजनिक दर्शन के लिए चेन्नई के टीनगर स्थित आवास पर रखा गया है, जहाँ तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और नैनार नागेंद्रन, वनथी श्रीनिवासन जैसे भाजपा नेताओं सहित हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम दोपहर 3 बजे शुरू होकर बेसेंट नगर श्मशान घाट पहुंचेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ आर बी चौधरी
You may also like
पावर ग्रिड से लेकर सुजलॉन तक, 5 स्टॉक्स में 28% तक जबरदस्त अपसाइड, ब्रोकरेज रिपोर्ट का बड़ा दावा
जनता का मताधिकार और संविधान खतरे में है : दीपांकर भट्टाचार्य
पुणे में दही हंडी उत्सव, जरूरतमंदों को दी जाएगी साइकिल
देश को 'विभाजन की विभीषिका' के बारे में बताना बहुत जरूरी : संजय सेठ
महर्षि दयानंद सरस्वती ने यज्ञ को समाज में प्रतिस्थापित किया : रुचि वीरा