नई दिल्ली, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के समस्त राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा। इसी प्रकार, आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में संबोधन का प्रसारण करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / सुशील कुमार
You may also like
कहानी: रावण की नहीं थी सोने की लंका शिवजीˈ ने मां पार्वती के लिए बनाई थी लंकापति ने ऐसे छीनी
किचन से कॉकरोच की हो जाएगी पर्मानेंट छुट्टी बसˈ करना होगा ये छोटा सा काम
सलमान खान की फिल्म 'हैलो ब्रदर': एक फ्लॉप फिल्म की मजेदार कहानी
'सर प्लीज पास कर दो मेरी शादी होने वालीˈ है परीक्षा में स्टूडेंट की आंसरशीट देख शिक्षक हैरान
गठिया अस्थमा और कब्ज का अचूक इलाज है जिमीकंद.ˈ जानिए कैसे करता है ब्लॉकेज और कैंसर कोशिकाओं का खात्मा