झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड पर स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह की रांची पुलिस से देर रात मुठभेड़ हो गई। यह खौफनाक एनकाउंटर रविवार (19 अक्टूबर) की रात कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू इलाके में आईटीबीपी कैंप के पास हुआ, जिसमें आरोपी को गोली लगी। पुलिस ने घायल अभिषेक को फौरन रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वेज बिरयानी में हड्डी से भड़का विवादघटना शनिवार देर रात की है, जब 47 साल के विजय नाग अपने रेस्टोरेंट में मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि आरोपी अभिषेक सिंह ने शाकाहारी बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन उसे कथित तौर पर नॉन-वेज बिरयानी परोसी गई, जिसमें हड्डी जैसी कोई संदिग्ध चीज मिली। इसी बात पर पहले छोटा-मोटा विवाद हुआ, जो देखते-देखते बहस में बदल गया। गुस्से से तिलमिलाए अभिषेक ने विजय नाग पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एनकाउंटरहत्या की खबर मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आ गई और अभिषेक सिंह की तलाश शुरू कर दी। देर रात सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुकुरहुटू इलाके में घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और अभिषेक को पैर में गोली लगी। उसे मौके से हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
You may also like
एजाज खान से ब्रेकअप के बाद अमेरिका के बिजनेसमैन को डेट कर रहीं पवित्रा पुनिया, धार्मिक कारणों से टूटा था रिश्ता!
गाजा में युद्धविराम खत्म? इजरायल ने गाजा में बरसाए 153 टन बम, नेतन्याहू बोले- अभी पूरा नहीं हुआ सैन्य अभियान
Bihar Assembly Election 2025 : महागठबंधन उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नॉमिकेशन कैंसिल, इससे पहले एनडीए भी गंवा चुका है एक सीट
कौन हैं हिंदी की स्कॉलर फ्रांसेस्का ऑर्सिनी? जिनके पास वैध वीजा होने के बाद भी भारत में नहीं दी गई एंट्री
दिल्ली के चांदनी महल में संपत्ति विवाद में फायरिंग, 72 वर्षीय बुजुर्ग घायल